Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Feb, 2018 01:56 PM
सोशल मीडिया पर चोला साहिब से कांग्रेस पार्टी के एक पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा एक पगड़ीधारक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो अमृतसर के गांव सरहाली का हैं। वीडियो में कांग्रेसी नेता निशान सिंह आम आदमी पार्टी वर्कर को पुलिस अधिकारी...
तरनतारनःसोशल मीडिया पर चोला साहिब से कांग्रेस पार्टी के एक पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा एक पगड़ीधारक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो अमृतसर के गांव सरहाली का हैं। वीडियो में कांग्रेसी नेता निशान सिंह आम आदमी पार्टी वर्कर को पुलिस अधिकारी तरलोचन सिंह के सामने थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। मोबाइल से वीडियो बना रहे व्यक्ति से निशान सिंह फोन छीनने की कोशिश भी कर रहा है।
आप के जिला प्रधान मनजिंद्र सिंह सिद्धू ने जानकारी देते कहा कि निशान सिंह तथा उसके साथी गांव की एक महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। इस दौरान महिला के परिवारिक सदस्य उसे रोक रहे थे। इस दौरान निशान सिंह ने दलित परिवार से मारपीट भी की। जब मारपीट में घायल व्यक्ति सरहाली के अस्पताल में उपचार करवाने के लिए जा रहा थे तो निशान सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ उन्हें रास्ते में घेरकर फिर से मारपीट शुरू कर दी। आप पार्टी वर्कर अवतार सिंह ने जब घटना को अपने फोन के कैमरे में बंद करने की कोशिश की तो निशान सिंह ने मोबाइल छीनते हुए उससे मारपीट की।
इस दौरान ए.एस.आई. ने भी उसे थप्पड़ मारे। इस संबंधी सरहाली पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. ने कहा कि उन्होंने अवतार सिंह को थाने में बुलाया था,जिसने बताया कि उसे एस.एस.आई. था तथा एक अन्य व्यक्ति ने थप्पड़ मारे है। यह 2 दलितों के परिवार के बीच मामूली झगड़े का मामला है,जिसके चलते सरहाली में टकराव हुआ था। वहीं सीनियर पुलिस अधिकारी दर्शन सिंह मान ने कहा कि ए.एस.आई. कको सस्पैंड करके उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। दूसरी तरफ डी.एस.पी. सोहन सिंह ने कहा कि एक बार वीडियो की सत्यता साबित हो जाए तो वह निशान सिंह के खिलाफ बनती कार्रवाई करेंगे।