नहीं रहे ‘फादर ऑफ लेंस इम्प्लांट’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Dec, 2017 04:31 PM

dr  daljeet singh passes away

देश में पहला आई लेंस इम्प्लांट करने वाले पद्मश्री डॉ. दलजीत सिंह (83)का बुधवार सुबह निधन हो गया।

अमृतसरः देश में पहला आई लेंस इम्प्लांट करने वाले पद्मश्री डॉ. दलजीत सिंह (83)का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह कुछ वक्त से बीमार थे। उन्होंने आंखों के सवा लाख से ज्यादा ऑपरेशन किए थे। उन्हें ‘फादर ऑफ लेंस इम्प्लांट’ भी कहा जाता है। फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित फार्म हाऊस में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

 

डॉ. सिंह ने तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की आंखों का आपरेशन भी किया था। हालांकि, ज्ञानी जैल सिंह को सर्जरी के लिए अमरीका जाने की सलाह दी गई थी। उन्होंने 1980 से 1993 के बीच देशभर के 550 से ज्यादा सर्जन को आंखों में लैंस डालने की ट्रेनिंग भी दी। यह कैट्रेक्ट सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी क्रांति थी। वे देश से काले मोतिया को जड़ से मिटाने को बड़ी चुनौती मानते थे। उनके द्वारा ईजाद फ्यूगो ब्लेड तकनीक काफी कारगर रही। आमतौर पर इसका ऑपरेशन 25 से 30 मिनट में होता है, लेकिन इस तकनीक से वह इसे 3 मिनट में पूरा कर लेते थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह आप के उम्मीदवार थे। 2017 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!