Edited By Updated: 22 Jul, 2016 01:05 PM
कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा किए मानहानि केस में अदालत ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के
अमृतसर: कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा किए मानहानि केस में अदालत ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को 29 जुलाई को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।
अदालत ने यह आदेश सिर्फ केजरीवाल को ही नहीं बल्कि 'आप' पंजाब प्रमुख संजय सिंह और अशीष खेतान को जारी किए हैं। बता दें कि बिक्रम मजीठिया का नाम ड्रग मामले के साथ जोड़े जाने के बाद मजीठिया ने अरविन्द केजरीवाल के अलावा संजय सिंह और अशीष खेतान के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। जिसके चलते अदालत ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को 29 जुलाई को अमृतसर अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए हैं।