सिद्धू पर कांग्रेस का बड़ा खुलासा कहा- सिद्धू को डराया गया इसलिए नहीं बनाई पार्टी

Edited By Updated: 26 Sep, 2016 03:09 PM

कांग्रेस की रैली को संबोधित करने अमृतसर पहुंचे यूथ कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विरोधियों को चित्त करने के लिए नई रणनीति तैयार की है।

अमृतसरः कांग्रेस की रैली को संबोधित करने अमृतसर पहुंचे यूथ कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विरोधियों को चित्त करने के लिए नई रणनीति तैयार की है। राजा वड़िंग ने पंजाब की भलाई के लिए नौजवान वर्ग को बादल घराने के खिलाफ मोर्चा खोलने की अपील की। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी पर भी जोरदार हमला बोला।

 
उन्होंने कहा कि भगवंत मान सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर नहीं गए तो भागे क्यों ? उन्होंने कहा कि क्या भगवंत अब भी चुप रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को केजरीवाल 'बड़ा धोखा' देने जा रहे हैं।
 
वहीं  राजा वड़िंग ने खुलासा किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू को डराया गया, इसीलिए उन्होंने अपने मोर्चे को राजनीतिक पार्टी का रूप नहीं दिया। अमृतसर में पार्टी प्रचार के दौरान राजा वड़िंग ने सिद्धू जोड़े से सवाल किया कि वह जनता को बताएं कि पंजाब के लिए कुछ भी कर गुजरने  की बातें करने वाले सिद्धू किसके दबाव में हैं।

 
कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू को मौकाप्रस्त बताते हुए कहा कि वह राजनीतिक सुख भोगने के लिए न चाहते हुए भी अकाली दल के साथ जुड़ी रहीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!