Edited By Updated: 01 Sep, 2016 09:50 AM
कांग्रेस कमेटी पंजाब के प्रधान व लोकसभा मैंबर कैप्टन अमरिंदर सिंह आए दिनों अपने ब्यानों से पलट रहे है....
अमृतसर(वडै़च): कांग्रेस कमेटी पंजाब के प्रधान व लोकसभा मैंबर कैप्टन अमरिंदर सिंह आए दिनों अपने ब्यानों से पलट रहे है। पंजाब के लोग उनकी बातों में आने वाले नहीं है। अगर किसी पार्टी ने पंजाब के हित के लिए कार्य किए होते तो तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं पडऩी थी।
ये विचार हल्का पूर्वी अमृतसर के विधायक डा. नवजोत कौर सिद्धू ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना फर्ज अदा नहीं किया जबकि पंजाब वासियों के साथ धक्केशाही व ज्यादती की गई उस दौरान कांग्रेस शांत क्यों रही, धरने क्यों नहीं लगाए गए थे। कैप्टन कभी कहतें हैं कि सिद्धू परिवार उनके परिवारिक मैंबरों की तरह हैं। कभी वह पंजाब के लोगों की बातों को खुह खाते डाल रहे हैं। देखा जाए तो कैप्टन अमरिंदर सिंह, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। इनके काम एक सांझे खातों की तरह हैं।
डा. सिद्धू ने कहा कि कोई भी पार्टी बुरी नहीं होती उन्हें चलाने वाले लोक ही गलत होते हैं। डा. सिद्धू ने कहा कि जो पार्टी पंजाब व पंजाब के हित की आवाज बुलंद करेगी, पंजाब के भले की बात करेगी हम उनका साथ देंगे।