Edited By Updated: 07 Oct, 2015 11:45 AM
थाना अजनाला की पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जसवंत सिंह निवासी रायपुर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
अमृतसर (संजीव): थाना अजनाला की पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जसवंत सिंह निवासी रायपुर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
कोमल (काल्पनिक नाम) ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व उसका विवाह रणजीत सिंह निवासी खतराएकलां से हुआ था। कुछ समय से उसका अदालत में अपने पति के साथ खर्चे को लेकर केस चल रहा था।
उक्त आरोपी जसवंत सिंह का पहले भी उसके घर पर आना-जाना था। विगत दिवस वह उसके घर पर आया और जबरदस्ती उसे कमरे के अंदर खींच ले गया जहां आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।