अमृतसर के अस्पताल में हुआ बड़ा धमाका, 1 की मौत

Edited By Updated: 06 Oct, 2015 10:10 AM

article

गुरु नानक देव अस्पताल (जी.एन.डी.एच.) के ऑक्सीजन सप्लाई प्लांट के बाहर आज एक ऑक्सीजन सिलैंडर फटने

अमृतसर (दलजीत): गुरु नानक देव अस्पताल (जी.एन.डी.एच.) के ऑक्सीजन सप्लाई प्लांट के बाहर आज एक ऑक्सीजन सिलैंडर फटने कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई व 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सिलैंडर फटने से इतना जबरदस्त धमाका हुआ, जहां मृतक के चीथड़े उड़ गए, वहीं अस्पताल के शीशे भी टूट गए। 
 
जानकारी अनुसार दोपहर 2.45 के करीब द्वारा गुरु नानक देव अस्पताल के ऑक्सीजन सप्लाई प्लांट में शक्ति एयर प्रोडक्ट कम्पनी द्वारा ऑक्सीजन सिलैंडर सप्लाई करने के लिए एक गाड़ी आई। गाड़ी में से जब सिलैंडर उतारे जा रहे थे तो एक सिलैंडर अचानक फट गया। 
 
सिलैंडर फटने से संदीप शर्मा (29) निवासी तुंग बाला के चीथड़े उड़ गए। मृतक के शरीर के टुकड़े दूर-दूर तक जा गिरे। इस दुर्घटना में नरेश (28), गुरबचन (29) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल की एमरजैंसी में दाखिल करवाया गया, जहां नरेश कुमार, जो सरकारी कर्मचारी है, की हालत नाजुक बनी हुई है। सिलैंडर फटने की सूचना मिलते ही मैडीकल कालेज के प्रिंसीपल डा. संतोख सिंह तथा अस्पताल की एम.एस. डा. सुजाता शर्मा मौके पर पहुंचे। 
 
अधिकारियों ने मौके का जायजा भी लिया। शक्ति एयर प्रोडक्ट के मालिक अशोक भंडारी ने कहा कि सिलैंडरों की अनलोडिंग के दौरान आपस में टकराने के कारण सिलैंडर फटा है। ए.सी.पी. नॉर्थ कंवलजीत कौर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत बनती कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!