Edited By Updated: 25 Jul, 2016 03:34 PM
तरनतारन के गांव सभरा में बच्चों के...
अमृतसरःतरनतारन के गांव सभरा में बच्चों के मामूली झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। इस दौरान एक गुट की तरफ से दूसरे गुट पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं गई।
इस गोलीबारी में एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। पीड़ित पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि बच्चों के झगड़े के बाद दोनों गुटों में समझौता हो गया था, लेकिन इसके बाद भी दूसरे पक्ष ने गोलीबारी की। हमलावार भगवंत सिंह एक मशहूर कवीशर है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। हमले में घायल व्यक्तियों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस की तरफ से हमलावारों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।